बंद करे

जिले के बारे में

फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश का एक शहर एवं जिला मुख्यालय है।यह शहर चूड़ियों के निर्माण के लिये प्रसिद्ध है। यह आगरा से 40 किलोमीटर और राजधानी दिल्ली से 250 किलोमीटर की दूरी पर पूर्व की तरफ स्थित है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ यहाँ से लगभग 250 किमी पूर्व की तरफ है। फिरोज़ाबाद ज़िले के अन्तर्गत दो कस्बे टुंडला और शिकोहाबाद आते हैं। टुंडला पश्चिम तथा शिकोहाबाद शहर के पूर्व में स्थित है।फिरोज़ाबाद में मुख्यतः चूडियों का कारोबार होता है। यहाँ पर आप रंग बिरंगी चूडियों को अपने चारों ओर देख सकते हैं। लेकिन अब यहाँ पर गैस का कारोबार होता है। यहाँ पर काँच का अन्य सामान (जैसे काँच के झूमर) भी बनते हैं। यहाँ की आबादी बहुत घनी है। यहाँ के ज्यादातर लोग कोरोबार से जुडे हैं। घरों के अन्दर महिलाएं भी चूडियों पर पालिश और हिल लगाकर रोजगार अर्जित कर लेती हैं।फिरोजाबाद को प्राचीन समय में चंद्रवारनगर के नाम से जाना जाता था।और पढ़ें..

एक नज़र में

  • क्षेत्र: 2362 Sq. Km.
  • आबादी: 24,98,156
  • भाषा: हिंदी
  • पुरुष: 13,32,046
  • महिला: 11,66,110
  • लोक सभा: 1
  • विधान सभा: 5
  • तहसील: 5
  • ब्लॉक: 9
  • स्थानीय निकाय: 7
  • ग्राम पंचायत: 564
  • गाँव: 806
IAS RAMESH RANJAN
श्री रमेश रंजन (आई०ए०एस०) जिलाधिकारी